राजनीति

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बने,शपथ ग्रहण में शामिल हुए राहुल-प्रियंका

शिमला।हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ले ली है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिली. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तो पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी ने उन्हें गले लगा लिया। दरअसल प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जा रही थीं लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फाइनल किया।

राहुल और प्रियंका गांधी भी पहुंचे- शिमला के रिज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे।इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व सीएम भपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *