जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने मुख्य महाप्रबंधक और सचिव प्रशासन का आभार व्यक्त किया
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रयासों से दिनांक 29 दिसंबर 2022 को मुख्यालय द्वारा विभिन्न संवर्ग में 102 पदों पर डीपीसी कर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है जिसके फलस्वरूप 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी लाभ प्राप्त हुआ है जिससे कर्मचारियों में खुशी है l मुख्यालय द्वारा विभिन्न संवर्ग में की गई पदोन्नति के लिए कर्मचारी संगठन मुख्य महाप्रबंधक मुख्यालय एवं सचिव प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही कर्मचारी संगठन आशा करता है कि मुख्यालय स्तर पर लंबित अन्य मांगों पर भी प्रबंधक पक्ष शीघ्र कार्रवाई करेंगे l

