उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में असम राइफल्स के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल से असम राइफल्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा की वे स्वयं असम रेजीमेंट व असम राइफल्स से बेहद करीब से जुड़े रहे और उन्होंने अपनी सेवा काल के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सेवाएं दी है।

महानिदेशक ने बताया कि उत्तराखंड से असम राइफल में लगभग 6 हजार जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं लगभग 14 हजार पूर्व सैनिक हैं। असम राइफल्स में 10 प्रतिशत जवानों की संख्या उत्तराखंड से है जो की यहां के लिए गर्व की बात है। उन्होंने असम राइफल में उत्तराखंड के जवानों के योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *