उत्तराखंड

पेयजल कार्मिक कल पेयजल निगम मुख्यालय में करेंगे धरना प्रदर्शन,विधानसभा तक रैली निकालेंगे

// पेयजल कार्मिकों का कल प्रधान कार्यालय, जल निगम, 11, मोहिनी रोड़, देहरादून में विशाल धरना, 27.02.2024 को विधानसभा तक रैली //

जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा द्वारा कल दिनांक 21.02.2024 की बैठक के क्रम में आज सचिव पेयजल सहित शाासन / सरकार को आंदोलन नोटिस प्रेषित किया गया। जिसमें यह सूचित किया गया है कि उत्तराखण्ड पेयजल निगम व उत्तराखण्ड जल संस्थान का राजकीयकरण करते हुए एकीकरण करने की मांग और शहरी विकास विभाग द्वारा पेयजल विभाग के काम किए जाने के विरोध में पेयजल निगम कार्मिकों द्वारा जनवरी माह में किया गया आंदोलन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आश्वासन पर 20 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया था। मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए आश्वासन पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी के अनुरोध पर पेयजल कर्मचारी अपना धरना स्थगित करने और हडताल न करने के लिए मान गए थे। लेकिन शासन के अधिकारियों द्वारा अभी तक एक भी मांग पर कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इसके विरोध में पेयजल निगम कार्मिकों का संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी पर तत्काल हड़ताल प्रारंभ करने का दबाव बनाया जा रहा है। यहाँ यह भी विचारणीय है कि शीघ्र ही आचार संहिता लागू होने के दृष्टिगत अब हड़ताल के अलावा कोई अन्य विकल्प शेष प्रतीत नहीं होता।

अतः उच्चाधिकार समिति द्वारा एकमत से निर्णय लिया गया कि :-

1. दिनांक 23 व 24 फरवरी, 2024: पूरे राज्य में सभी नगरों / जनपदों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम। 2.

3. दिनांक 26 फरवरी, 2024: सभी नगरों से कार्मिकों का देहरादून प्रस्थान । दिनांक 27 फरवरी, 2024: पूरे राज्य के कार्मिकों / पेंशनरों द्वारा जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में

प्रातः 10 बजे एकत्रित होकर विधानसभा तक रैली निकालकर ज्ञापन प्रेषण। 4. दिनांक 28 फरवरी, 2024: रैली उपरांत कार्यक्रम की घोषणानुसार।

महोदय, सादर यह भी सूचित करना है कि विधानसभा तक रैली के उपरांत पूरे राज्य के कार्मिकों / पेंशनरों की उपस्थिति में दिनांक 28 फरवरी, 2024 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार / पूर्ण हड़ताल का निर्णय भी लिया जा सकता है। उक्त का निर्णय विधानसभा तक रैली के तत्काल बाद सभी कार्मिको / पेंशनरों की सहमतिनुसार कार्यक्रम स्थल में लिया जायेगा। यदि अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/पूर्ण हडताल प्रारंभ होने के बाद चुनाव आचार संहिता लग भी जाती है तो कार्मिक आचार संहिता के दौरान आंदोलन को स्थगित रखते हुए चुनाव उपरांत आचार संहिता हटते ही पुनः कार्य बहिष्कार / हड़ताल जारी रखेंगे। उक्त के क्रम में आंदोलन कार्यक्रम की तैयारी बैठक संयोजक श्री रमेश विजोला की अध्यक्षता में जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में आयोजित की गई तथा अवगत कराया गया कि कल पूरे प्रदेश में जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कल सभी नगरों/जनपदों में जल निगम के वरिष्ठतम कार्यालय में धरना दिया जायेगा। जनपद देहरादून में प्रधान कार्यालय, 11, मोहिनी रोड़, देहरादून में धरना दिया जायेगा तथा 27.02.2024 को रैली में प्रतिभाग करने आ रहे कार्मिकों के रहने, खाने तथा वाहन इत्यादि की पार्किंग के संबंध में कार्य योजना बनायी जायेगी। साथ ही साथ दिनांक 28.02.2024 से संभावित कार्य बहिष्कार /हड़ताल के विकल्प पत्रों को भरने की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

बैठक में निम्न कार्मिक उपस्थित रहे :-

श्री रमेशविंजोला, श्री विजय खाली, श्री श्याम सिंह नेगी, श्री राम चन्द्र सेमवाल, श्री संदीप मल्होत्रा, श्री आनंद सिंह राजपूत, श्री लक्ष्मी नारायण भट्ट, श्री राम कुमार, श्री भजन सिंह चौहान, श्री लाल सिंह रौतेला, श्री शिशुपाल सिंह रावत, श्री आशीष तिवारी, श्री सुमीत पुल, श्री हेमन्त कुमार, श्री भानु प्रताप चौहान, श्री वीर बहादुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *