कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने दिया इस्तीफा
देहरादून। लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं।इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।