इस विभाग के कर्मियों की छुट्टी रद्द,मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

0
Screenshot_20240427_173316_Chrome

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे।यहां सीएम धामी ने उत्तराखंड फॉरेस्ट ट्रेंनिंग अकादमी के सभागार में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि को की घटना को लेकर हाई प्रोफाइल बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों के अधिकारियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आग की घटनाओं पर जानकारियां मांगी. साथ ही इससे निपटने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वनाग्नि की घटनाओं को युद्ध स्तर पर काम करके रोका जाये. उन्होंने वन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को सभी की छुट्टियां तुरंत निरस्त करने के निर्देश दिये।बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल वंदना सिंह के अलावा वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *