हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज सनगांव ,कानाताल का परीक्षाफल लगातार पाँचवी बार शत प्रतिशत रहा
हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज सनगांव ,कानाताल का परीक्षाफल लगातार पाँचवी बार शत प्रतिशत रहा
टिहरी।हिमालयन पब्लिक इंटर कॉलेज सन गांव कानाताल (चंबा) का हाईस्कूल एवँ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल लगातार पाँचवी बार शत प्रतिशत रहा है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महादेव मैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की छात्रा कुमारी सिजल महर ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा की राज्य वरीयता सूची में 19 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवँ क्षेत्र का नाम रोशन किया है जबकि कक्षा 10 कुल 30 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से सभी छात्र छात्राएं with ऑनर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं ।
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए हैं जिसमें से सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 14 छात्र छात्राएं with honour से उत्तीर्ण हुए हैं । विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षाफल पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षक कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

