गढ़वाल जल संस्थान को-ऑपरेटिव क्रेडिट वेतन भोगी सोसायटी के सभापति निर्वाचित हुए नंद लाल जोशी
देहरादून।आज गढ़वाल जल संस्थान को-ऑपरेटिव क्रेडिट वेतन भोगी सोसायटी, देहरादून का निर्वाचन श्री रोहन राज, चुनाव अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में श्री नन्दलाल जोशी, सभापति, श्री विमल भण्डारी, उपसभापति, श्री पंकज ममगाई एवं श्रीमती अंजलि को-ऑपरेटिव बैंक प्रतिनिधि हेतु र्निविरोध निर्वाचित हुई। इसके अतिरिक्त इससे पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हेतु हुये निर्वाचन में उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त श्रीमती कीर्ति बंसल भी निविरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र जारी कर शुभकामनायें प्रदान की गयी।
श्री नन्दलाल जोशी द्वारा र्निविरोध सभापति निर्वाचित होने पर सभी कर्मचारी साथियों, डेलीगेट्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हृदय से आभार प्रकट करते हुये, उदृत किया गया कि उनके द्वारा मुझ पर एवं अन्य पदाधिकारीगणों को निविरोध निर्वाचित करवाने में जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिये मैं सदैव हृदय से आभारी रहूंगा तथा उनकी अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरूंगा। श्री नन्दलाल जोशी, अन्य पदाधिकारीगणो एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के र्निविरोध निर्वाचन पर कर्मियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक श्री गजेन्द्र कपिल जी द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को शुभकामनायें दी गयी। अपने उदबोधन में उन्होंने विश्वास जताया कि जिस अपेक्षा के साथ कर्मियों द्वारा उन्हें पदासीन किया है, वह उन अपेक्षाओं में खरा उतरेंगे और कार्मिकों के लाभ के लिये सोसायटी में कई लाभकारी योजनाऐं लागू करायेंगे।
पदाधिकारियों को फूलमालाओं से सम्मानित करने एवं शुभकामनायें प्रेषित करने वालों में श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, श्री ललित, श्री धीरज सिंह, श्री महाबीर रतूड़ी, श्री आदेश कुमार, श्री अतुल तोमर, श्री संजय, श्री सुनील नेगी, श्री फतेह सिंह नेगी, श्री विनोद कुमार वर्मा, श्री कमलेश, श्री कुनाल शर्मा, श्री गुरू प्रसाद, श्री अमजदखान, श्री घनश्याम रवि, श्री राहुल पुण्डीर, श्री संजीव शर्मा, श्री अशोक कुमार, श्री अवनीश शर्मा, श्री आदेश कुमार, श्री विकास गोस्वामी, श्री कमल किशोर, श्री दिनेश शर्मा, श्री कुलदीप सैनी, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री सुधीर कुमार आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










