अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मांगा समय से वेतन व बजट

1
IMG-20260511-WA0155

अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मांगा समय से वेतन व बजट

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल आज शासन एवँ निदेशालय में वेतन बजट की माँग को लेकर विभिन्न अधिकारियों को मिला तथा अशासकीय जूनियर हाईस्कूल एवँ माध्यमिक विद्यालयों में विगत तीन माह से वेतन भुगतान न होने पर रोष जताया तथा अविलंब वेतन बजट जारी करने की माँग की गई ,साथ ही 15 मई तक वेतन अनुदान बजट जारी न होने की स्थिति में 16 मई 2026 को महानिदेशालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी लिखित रूप में दी गई है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि मुख्य सचिव के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि सुसंगत बजट 2026-27 की प्रत्याशा में आहरण वितरण अधिकारी सभी राजकीय एवँ सहायता प्राप्त संस्थाओं के वेतन आहरण की कार्यवाही समयानुसार सुनिश्चित करें लेकिन इसके बावजूद भी अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक कर्मचारियों के वेतन विगत तीन माह से आहरित नहीं हो पाया है जिससे सभी शिक्षक कर्मचारियों में भारी रोष है और सभी शिक्षक कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं लेकिन विभाग के द्वारा कोई भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही है इसलिए संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि 15 मई तक वेतन बजट स्वीकृत कर जारी नहीं किया गया तो अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ महानिदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवँ विभाग की होगी ।

इस अवसर पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, प्रांतीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह मेहता आदि साथ उपस्थित थे।

1 thought on “अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने मांगा समय से वेतन व बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *