वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर ने MD पेयजल को लिखा पत्र
प्रेषक,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
सेवा में,
प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, 11-मोहनी रोड़, देहरादून।
पत्रांक-भ-05/2024
दिनांक मई 30,2026
विषयः-
अस्थाई निर्माण इकाई (मुख्यालय), उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में।
महोदय,
अवगत कराना है कि उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा विगत कुछ वर्षों से मेरे क्षेत्राधिकार में पुलिस विभाग के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति उच्च स्तरीय है तथा कतिपय योजनाएँ निर्माण पूर्ण होने के उपरान्त हस्तगत की जा चुकी है। इस कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं द्वारा कार्यों की मॉनेटरिंग एवं क्रियान्वयन उच्च स्तरीय तकनीक से किया जाता रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता श्री जयॉक पाण्डे द्वारा विभागीय हित में अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों को उच्च तकनीकी दक्षता से ससमय पूर्ण कराया जाता रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निर्माणाधीन योजनाओं का औचक निरीक्षण किया जाता रहा है। सम्पूर्ण कार्य मानको एवं विशिष्टियों के अनुरूप उत्कृष्ट पाये गये। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों को इस कार्यदायी संस्था द्वारा कडाई से पालन करते हुए कार्यों का सुचारू सम्पादन कराया गया है।


