उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की बैठक में हुआ आंदोलन का ऐलान

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की बैठक में हुआ आंदोलन का ऐलान

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरी बाग, देहरादून में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया तथा अशासकीय विद्यालयों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के संरक्षक एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रदीप डबराल ने कहा कि संघ के गठन के पश्चात अशासकीय विद्यालयों की अनेक समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड जैसी महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित योजना, जो वर्षों से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए लागू नहीं हो सकी थी, उसे लागू करवाने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त वेतन बजट, नियुक्ति, पदोन्नति तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के पदाधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री श्री महादेव मैठाणी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि अनेक समस्याओं का समाधान हो चुका है, किंतु अभी भी कई महत्वपूर्ण विषय लंबित हैं। इनमें अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को अविलंब प्रारंभ करना, रिक्त पदों के पुनर्जीवन हेतु निर्धारित तीन माह की समय-सीमा को समाप्त करना, शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति की बाध्यता को समाप्त करना, शिक्षकों का विनियमितीकरण करना, मानदेय प्राप्त शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति प्रदान करना, मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में शामिल करना, जूनियर हाई स्कूलों में भी पीटीए व्यवस्था लागू करना, 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करना तथा डाउनग्रेड प्रधानाचार्य के पद हेतु प्रबंधन समिति के प्रस्ताव की तिथि को ही अर्हता की तिथि मानना एवं पूर्ण प्रधानाचार्य पद हेतु निर्धारित पांच वर्ष की अवधि को घटाकर ढाई वर्ष करना, तदर्थ शिक्षक कों की असामयिक मृत्यु पर उनके आश्रितों को मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति प्रदान करने टोकन ग्रांट की तिथि से वेतन प्रदान करने , वित्त विहीन एवँ तदर्थ सेवाओं का लाभ पुरानी पेंशन में प्रदान करने आदि प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

बैठक में विभिन्न जनपदों से आए जिला अध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों ने भी अपने-अपने जनपदों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक रखा। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में अशासकीय विद्यालयों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि अशासकीय विद्यालयों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया, तो अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड आंदोलनात्मक रुख अपनाने तथा धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य
प्रांतीय बैठक में श्री प्रदीप डबराल (प्रांतीय संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), श्री संजय बिजल्वाण (प्रांतीय अध्यक्ष), श्री महादेव मैठाणी (प्रांतीय महामंत्री), श्री मनमोहन सिंह नेगी (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), श्री देवेंद्र कुमार (जिला अध्यक्ष पौड़ी), श्री एम.बी. सारंग (जिला मंत्री पौड़ी), श्री बाल मनोज रावत (मंडलीय मंत्री), श्री बलबीर सिंह रौथाण (जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग), श्री वीरेंद्र सिंह बर्तवाल (जिला मंत्री रुद्रप्रयाग), श्री अनिल नौटियाल (जिला अध्यक्ष देहरादून), श्री विजयपाल जंगवान (जिला मंत्री देहरादून), श्री शिव सिंह रावत (जिला अध्यक्ष टिहरी), श्री नवीन बडोनी (जिला मंत्री टिहरी गढ़वाल), श्री नरेंद्र रावत (जिला अध्यक्ष चमोली), श्री दिनेश डोबरियाल (उपाध्यक्ष), श्री मनमोहन रौतेला (प्रधानाचार्य), श्री पुष्कर सिंह नेगी (प्रधानाचार्य), श्री महावीर सिंह मेहता (पूर्व जिला अध्यक्ष), श्रीमती अनीता नेगी, कुमारी विभा जैन, श्री गिरीश सेमवाल, डॉ. विवेकानंद शर्मा, श्री रोशन लाल उनियाल, श्री प्रमोद रावत, श्री आर.डी. सिंह, श्री आर.सी. शर्मा (उपाध्यक्ष), श्री राकेश मोहन डबराल (प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, पथरी बाग), श्री सुरेंद्र कुमार सहगल (प्रवक्ता), श्री धनंजय उनियाल, श्री धनंजय रावत (ऋषिकेश), श्री चंद्रमणि लखेड़ा, श्री चंद्रभानु सेमवाल, श्री कपूर सिंह पंवार (प्रांतीय मंत्री), श्री नीरज वर्मा (प्रांतीय मंत्री), श्री के.सी. पांडेय, श्रीमती सावित्री, श्री वीरेंद्र कुड़ियाल, श्री नरेश कोटनाला, श्री मनमोहन मठपाल, डॉ. सुनील रावत, श्री नीरज कुमार (पीटीए अध्यक्ष), श्रीमती कल्पना सेमवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *