मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई DPC के सापेक्ष अभियंताओं के पदोन्नति आदेश 10 महिनों से रोके रखने पर उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन ने किया रोष व्यक्त
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई DPC के सापेक्ष अभियंताओं के पदोन्नति आदेश 10 महिनों से रोके रखने पर उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन ने किया रोष व्यक्त।
सेवा में
प्रबन्ध निदेशक उपाकालि०, वि०क्रा०वि०ग०सिंह ऊर्जा भवन, कांवली रोड, देहरादून।
विषयः-दिनांक 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए पदोन्नति हेतु संस्तुती के सापेक्ष अवशेष अभियन्ताओं के पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी नहीं होने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक व आपके कार्यालय को एसोसिएशन के प्रेषित पत्र संख्या 295 दिनांक 15-04-2026 व पत्र संख्या 326 दिनांक 25-05-2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिनके माध्यम से एसोसिएशन ने आपको दिनांक 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए पदोन्नति हेतु संस्तुती के सापेक्ष अवशेष अभियन्ताओं के पदोन्नति /तैनाती आदेश जारी करने के लिये अनुरोध किया था।
दिनांक 26 जुलाई 2025 को उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड मुख्यालय में आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/ पिटकुल / यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में विभागीय चयन समिति की आहूत बैठक में कुल 27 पदों पर डी०पी०सी० करके पदोन्नति की संस्तुती कर दी गई थी जिसमें से 6 अभियन्ताओं के पदोन्नति / तैनाती आदेश प्रबन्धन द्वारा आज तक भी जारी नहीं किये गए हैं।
प्रबन्धन को बारम्बार अनुरोध करने के बाद भी पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी न होना यह भी दर्शाता है कि आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/पिटकुल / यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में विभागीय चयन समिति की संस्तुति को प्रबन्धन गंभीरता से नहीं ले रहा है।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एसोशिएसन, प्रबन्धन से विनम्रतापूर्वक पुनः आग्रह करती है कि-
1- इं० ब्रजमोहन सिंह परमार, मुख्य अभियन्ता स्तर-1 की दिनांक 30-11-2025 को सेवानिवृत्ति के उपरान्त सृजित हुई परिणामी रिक्ति के तारतम्य में एंव दिनांक 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए निम्नलिखित पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी हो जाने चाहिए थे।
क- इं० ब्रजमोहन सिंह परमार, मुख्य अभियन्ता स्तर 1. की दिनांक 30-11-2025 को सेवानिवृत्ति के उपरान्त दिनांक 30-11-2025 को ही सृजित हुई परिणामी रिक्ति व आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/ पिटकुल/यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, की अध्यक्षता में संस्तुति सहित दिनांक 26 जुलाई 2025 को आहूत हई डी०पी०सी० के सापेक्ष इं० राजकुमार के मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1 पद पर पदोन्नति /तैनाती आदेश दिनांक 30-11-2025 को ही जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
ख- उपरोक्त के तारतम्य में इं० राजकुमार की मुख्य अभियन्ता स्तर-2 से मुख्य अभियन्ता स्तर-1 पद पर पदोन्नति / तैनाती के फलस्वरूप सृजित हुई परिणामी रिक्ति व आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/पिटकुल/यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, की अध्यक्षता में संस्तुति सहित दिनांक 26 जुलाई 2025 को आहूत हुई डी०पी०सी० के सापेक्ष इं० अमित कुमार के अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर-2 पद पर पदोन्नति /तैनाती आदेश दिनांक 30-11-2025 को जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
ग- उपरोक्त के तारतम्य में इं० अमित कुमार की अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर-2 पद पर पदोन्नति / तैनाती के फलस्वरूप सृजित हुई परिणामी रिक्ति व आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/पिटकुल / यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, की अध्यक्षता में संस्तुति सहित दिनांक 26 जुलाई 2025 को आहूत हुई डी०पी०सी० के सापेक्ष इं० विवेक राजपूत के अधिशासी अभियन्ता से अधीक्षण अभियन्ता पद पर पदोन्नति /तैनाती आदेश दिनांक 30-11-2025 को ही जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
2- इं० दीवान सिंह खाती, मुख्य अभियन्ता स्तर-2, का दिनांक 13-12-2025 को आकस्मिक निधन होने के उपरान्त सृजित हुई परिणामी रिक्ति व दिनांक 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए निम्नलिखित पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी हो जाने चाहिए थे।
क- इं० दीवान सिंह खाती, मुख्य अभियन्ता स्तर-1, का दिनांक 13-12-2025 को आकस्मिक निधन होने के उपरान्त दिनांक 13-12-2025 को सृजित हुई परिणामी रिक्ति व आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/ पिटकुल / यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, की अध्यक्षता में संस्तुति सहित दिनांक 26 जुलाई 2025 को आहूत हुई डी०पी०सी० के सापेक्ष इं० राहुल जैन के अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियन्ता स्तर-2 पद पर पदोन्नति /तैनाती आदेश दिनांक 13-12-2025 को ही जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
ख – उपरोक्त के तारतम्य में इं० राहुल जैन की अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य मुख्य अभियन्ता स्तर-2 पद पर पदोन्नति / तैनाती के फलस्वरूप सृजित हुई परिणामी रिक्ति व आदरणीय अध्यक्ष (उपाकालि०/पिटकुल/यूजेवीएन लि०) एंव मुख्य सचिव महोदय, की अध्यक्षता में संस्तुति सहित दिनांक 26 जुलाई 2025 2025 को आहूत हुई डी०पी०सी० के सापेक्ष इं० अरूण कान्त के अधिशासी अभियन्ता से अधीक्षण अभियन्ता पद पर पदोन्नति / तैनाती आदेश दिनांक 13-12-2025 को ही जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
3- कारपोरेशन में उप महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) के 2 पद व महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) का 1 पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं व उस संवर्ग में कोई अई कार्मिक भी उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय स्तर की अनेकों परियोजनाएं कारपोरेशन में गतिमान हैं तथा पूर्व की भांति उप महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) के 2 पद व महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) के 1 पद को केवल एक बार के लिए अभियन्ता संवर्ग में आमेलित करके इन पदों पर तत्काल डी०पी०सी० करके पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं यह कार्यवाही निगम व प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भी है।
4- कारपोरेशन में उप महाप्रबन्धक (विधि) का 1 पद व महाप्रबन्धक (विधि) का 1 पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की अनेकों परियोजनाएं कारपोरेशन में गतिमान हैं तथा पूर्व की भांति उप महाप्रबन्धक (विधि) के 1 पद व महाप्रबन्धक (विधि) के 1 पद को केवल एक बार के लिए अभियन्ता संवर्ग में आमेलित करके इन पदों पर तत्काल डी०पी०सी० करके पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन आज तक लंबित चल रहे हैं।
दिनांक 26 जुलाई 2025 को ऊर्जा के तीनों निगमों की विभागीय चयन समिति की बैठक में 30 जून 2026 तक होने वाली परिणामी रिक्तियों को सम्मिलित करते हुए पदोन्नति हेतु संस्तुती के सापेक्ष अवशेष अभियन्ताओं के पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी नहीं होने के कारण, पूर्व की भांति उप महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) के 2 पद व महाप्रबन्धक (मानव संशाधन) के 1 पद को व उप महाप्रबन्धक (विधि) के 1 पद व महाप्रबन्धक (विधि) के 1 पद को केवल एक बार के लिए अभियन्ता संवर्ग में आमेलित करके इन पदों पर तत्काल डी०पी०सी० करके पदोन्नति /तैनाती आदेश जारी नहीं होने के कारण अभियन्ता संवर्ग में भारी रोष उत्त्पन्न हो रहा है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए आगामी 5 दिवसों में अभियन्ताओं को उक्तानुसार मांगों के सापेक्ष पदोन्नति / तैनाती आदेश जारी करें ताकि अभियन्ता संवर्ग मानसिक रूप से विभागीय हित में कार्य करते हुए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।
साथ ही आपसे विनम्र आग्रह है कि यदि अभियन्ता संवर्ग की उपरोक्तानुसार मांगों के सापेक्ष व अन्य पदोन्निति आदेश समय पर जारी नहीं होंगे तो उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा हालांकि अभियन्ता संवर्ग आन्दोलन का पक्षधर नहीं रहा है लेकिन अभियन्ता सदस्यों के हितों की रक्षा के लिये एसोसिएशन को आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी।
संलग्न – दिनांक 26 जुलाई 2025 को आहूत डी०पी०सी० का प्रबन्धन द्वारा जारी प्रेस नोट।




