उत्तराखंड

अधिशासी अभियंता इ. अजय बैलवाल की कार्य शैली की कोटद्वार वासी कर रहे है तारीफ, आप भी जानिएं कारण?

कोटद्वार।शहर वासियों को शहर का सबसे खूबसूरत पार्क, “बुद्ध पार्क” कुछ समय पहले समर्पित किया गया है । नगर निगम कोटद्वार द्वारा पार्क का निमार्ण किया गया।पार्क का निर्माण नगर निगम कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अजय बैलवाल के नेतृत्व में हुआ है।यह एक शांत पार्क है जहाँ आप परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक और सुकून के पल बिता सकते हैं।इस पार्क में सुबह से लेकर शाम तक घूमने वालों की भीड़ लगी रहती है।इस पार्क में कोटद्वार वासी सुबह से ही जॉगिंग करते है। लोगों की आवाजाही सुबह से ही शुरु हो जाती है।स्थानीय जनता  ने अधिशासी अभियंता इ. अजय बैलवाल की कार्य शैली की जमकर तारीफ की और साथ ही साथ नगर नगर निगम के अधिकारियों -कर्मचारियों को धन्यवाद कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *