उत्तराखंड

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने MD, UPCL पी सी. ध्यानी से मुलाक़ात की

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने MD, UPCL पी सी. ध्यानी से मुलाक़ात की

देहरादून।ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक पी सी. ध्यानी को कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया कि कर्मियों के हितों से सम्बंधित सभी लंबित प्रकरणों का युद्ध स्तर पर समाधान किया जायेगा तथा साथ ही सभी अभियंताओं से अपील की कि राज्य में विद्युत उत्पादन को बेहतर बनाने में पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभाएं।

अधीक्षण अभियंता युद्धवीर तोमर ने पी सी. ध्यानी को स्थाई प्रबन्ध निदेशक बनाए जाने पर मुख्यमंत्री जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *