उत्तराखंड

पुरानी पेंशन में सम्मिलित न किए जाने संबधी शासनादेश का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने कड़ा विरोध किया

देहरादून।अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को 01 अक्टूबर से पूर्व की सेवाओं को सम्मिलित कर पुरानी पेंशन में सम्मिलित न किए जाने संबधी शासनादेश का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने कड़ा विरोध किया है।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवँ प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को वेतन भत्ते एवँ पेंशन का लाभ सभी राजकीय शिक्षक कर्मचारियों की भांति ही प्रदान किए जाते हैं और सभी सेवा संबंधी लाभ भी राजकीय की भांति प्रदान किए जाते हैं लेकिन अशासकीय विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति पर नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों पुरानी पेंशन में सम्बन्धी लाभ से वंचित किया जाना उनके साथ अन्याय और भेदभाव पूर्ण है जबकि अशासकीय विद्यालयों का बोर्ड परीक्षाफल हमेशा से उत्कृष्ट रहा है इसी तरह से कई अन्य लाभों से भी वंचित किया गया है और जो लाभ पूर्व में अशासकीय विद्यालयों को दिए भी जाते थे उन्हें भी समाप्त किया जा रहा है जिससे अशासकीय शिक्षक कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है और आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है यदि इस शासनादेश को निरस्त नहीं किया जाता है तो अशासकीय शिक्षक कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस संबंध में आज संगठन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवँ मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून से कार्यभार ग्रहण करने पर शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया तथा इस संबंध में वार्ता भी की है औऱ अपना रोष व्यक्त किया है साथ ही अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अविलंब शुरू करने एवँ पदों को पुनर्जीवित करने एवँ वित्तीय स्वीकृति की व्यवस्था समाप्त करने आदि कई विन्दुओं पर चर्चा की गई जिस पर निदेशक ने अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के सम्बंध में यथाशीघ्र बैठक कर विस्तार से विचार विमर्श कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी,प्रान्तीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, आर सी शर्मा, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल,ज़िला मंत्री विजयपाल सिंह जगवाण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, महावीर सिंह मेहता, संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल, पी टी ए शिक्षक अध्यक्ष अजय शर्मा, उपेंद्र बहुगुणा, शुभम भट्ट ,दीपिका पुंडीर, संगीता थापा ,नितिन जोशी आदि सामम्मिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *