विभाग के सुदृढीकरण के लिए, राजकीयकरण ही एकमात्र विकल्प है नन्दलाल जोशी
विभाग के सुदृढीकरण के लिए, राजकीयकरण ही एकमात्र विकल्प है नन्दलाल जोशी
देहरादून। आज उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण हेतु मुख्यालय पर दिया जा रहा धरना आज द्वितीय दिवस में प्रवेश कर गया है। आज जनपद कोटद्वार शाखा के कर्मचारी धरने पर बैठे जिनमें श्री विजय कुमार, श्री सन्दीप रावत, श्री नारायण सिंह, श्री अनुप जोशी, श्री मोती सिंह, श्री बच्ची राम, श्री सुभाष चन्द्र नेगी प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त उक्त कार्मिको के समर्थन में डॉ० पूजा भारद्वाज, श्री मनोज कुमार, श्री ललित कुमार, श्री अमित पंवार, श्री अजय कुमार, श्री विनोद वर्मा, श्री घनश्याम रवि, श्री पंकज मंमगाई, श्री राहूल कुमार, श्री नवीन सिंह तोमर, श्री सुधीर काला, श्री अंकित मंमगाई, श्री रामनाथ गर्ग, श्री विमल भण्डारी, श्री सुमन प्रसाद, श्री कुणाल शर्मा, श्री नवीन तिवारी, श्री विशाल शर्मा, श्री पूर्ण बडोला, श्रीमती मोनिका रावत, सहायक अभियन्ता, श्री भूपेन्द्र सिंह एवं श्री अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
भारी वर्षा में भी सैकडो की संख्या में कर्मचारी धरना स्थल पर उपस्थित रहे। अपनी माँगो के समर्थन में जोरदार नारेबाजी से धरना स्थल को गुंजायेमान रखा। कार्मिको की सजगता एवं उत्साह देखते ही बनता है।
धरना स्थल का उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये मोर्च के मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा बताया गया राजकीयकरण हमारी न्यायसंगत मॉग है, इस पर किसी को भी किसी प्रकार की आपत्ति नही होनी चाहिये। कर्मचारियों का हित तभी सुरक्षित रहेगे जब विभाग के वित्तीय हित सुरक्षित होगे। यह तभी सुरक्षित होगे जब विभाग का राजकीयकरण सुनिश्चित किया जायेगा।
जोशी द्वारा कर्मचारियों से यह भी अनुरोध किया कि वह अपने साथियों एवं जनप्रतिनिधियों को पूर्ण तथ्यों के साथ अपनी माँगो के सम्बन्ध में अवगत कराये ताकि हमारी मॉग के सर्मथन में जन सहभागिता भी बढे। सभा को श्री विनोद वर्मा, श्री भूपेन्द्र चौहान, श्री विमल भण्डारी, श्री पंकज मंमगाई एवं श्री मनोज कुमार द्वारा आदि ने भी सम्बोधित किया।


