उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने महादेव मैठाणी को भाजपा टिहरी गढ़वाल के संयोजक पद पर मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने महादेव मैठाणी को भाजपा टिहरी गढ़वाल के संयोजक पद पर मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी को भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल के संयोजक पद पर मनोनीत होने पर अशासकीय वित्त विहीन विद्यालय संगठन उत्तराखंड ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया ।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी को भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल से शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर मनोनीत होने के उपलक्ष में अशासकीय वित्त विहीन विद्यालय संगठन उत्तराखंड ने एक सम्मान समारोह शरणजीत इंटरमीडिएट कॉलेज भारू वाला क्लेमनटाउन देहरादून में आयोजित किया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए अशासकीय वित्त विहीन संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुसाईं एवँ प्रांतीय महामंत्री अरविंद सिंह रौथाण ने कहा कि श्री मैठाणी को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत होने से अशासकीय वित्त विहीन विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण में सहायता मिलेगी तथा उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त विहीन विद्यालयों को वेतन अनुदान में सम्मिलित होने में सहयोग मिलेगा।

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ देहरादून के जिलाध्यक्ष अनिल नौटियाल ने कहा कि श्री मैठाणी के जिला संयोजक पद पर मनोयन से अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवँ शिक्षक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं जो विगत लंबे समय से लंबित है उनके निस्तारण में आसानी होगी ।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा टिहरी गढ़वाल शिक्षा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत ज़िला संयोजक एवँ अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों की कई विभिन्न समस्याएं लंबे समय से लंबित पड़ी हैं उनके समाधान के लिए शासन एवँ विभाग के समक्ष मज़बूती से पैरवी की जाएगी और शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवँ शिक्षा मंत्री जी सेवार्ता की जाएगी जिससे लंबित समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण हो सके । सम्मान समारोह में अशासकीय वित्त विहीन संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गुसाईं, प्रांतीय महामंत्री अरविंद सिंह रौथाण, अरविंद सकलानी ,विनोद कुमार, अवनीश कुमार गुप्ता, प्रदीप राणा,कमलेश सकलानी, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रान्तीय मंत्री कपूर सिंह पंवार, सुनील पैन्यूली, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल , संयुक्त मंत्री गिरीश सेमवाल आदिकई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *