कांवड़ यात्रा से पहले DM ने नीलकंठ क्षेत्र की तैयारियों का लिया जायजा

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

कांवड़ यात्रा से पहले DM ने नीलकंठ क्षेत्र की तैयारियों का लिया जायजा

पौड़ी।30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग, ट्रैफिक, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त CCTV लगाने, पैदल मार्गों की मरम्मत, स्थायी शौचालयों में जल कनेक्शन, साफ-सफाई, नेटवर्क व्यवस्था मजबूत करने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *