उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून।उत्तराखंड के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के कई जिलों में 19 से 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है। इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है।बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है। देहरादून से लेकर तमाम जिलों में 20 जुलाई यानि आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुलेंगे।सभी जिलाधिकारियों ने इससे जुड़े आदेश कर दिए हैं।

बता दें कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है। इन जिलों में देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी शामिल है।इन जिलों में डीएम ने बारिश के अलर्ट और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *