उत्तराखंड पेयजल निगम को मिला प्रभारी अधिशासी अभियंता, यहाँ मिली नियुक्ति
एतद् द्वारा श्री बिशन सिंह, सहायक अभियन्ता, निर्माण शाखा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, बागेश्वर का स्थानान्तरण तत्काल प्रभाव से कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, निर्माण शाखा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, खटीमा में करते हुए उन्हें प्रभारी व्यवस्था के तहत अधिशासी अभियन्ता के पद का प्रभार प्रदान किया जाता है। इस हेतु इन्हें उक्त पद के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार भी प्रदत्त किये जाते हैं।
उक्त व्यवस्था पूर्णतः अस्थाई होगी तथा निर्माण शाखा, खटीमा में नियमित अधिशासी अभियन्ता की तैनाती/अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था होने पर यह व्यवस्था स्वतः ही समाप्त हो जायेगी, इस हेतु श्री बिशन सिंह, सहायक अभियन्ता का कोई वित्तीय लाभ का दावा मान्य नहीं होगा एवं न ही निरन्तरता का कोई क्लेम ही बनेगा।
श्री बिशन सिंह, सहायक अभियन्ता का स्थानान्तरण जनहित में होने के फलस्वरूप इन्हें नियमानुसार स्थानान्तरण यात्रा भत्ता एवं कार्यभार ग्रहण काल देय होगा।


