अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम ने वित्त सचिव रणवीर चौहान से मुलाक़ात की
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम ने वित्त सचिव रणवीर चौहान से मुलाक़ात की
वित्त सचिव का दायित्व मिलने पर दी बधाई
देहरादून। अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उत्तराखंड के वित्त सचिव रणवीर चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें वित्त सचिव का दायित्व संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समिति के अध्यक्ष इ. जितेंद्र सिंह देव ने विश्वास व्यक्त किया कि वित्त सचिव रणवीर चौहान के प्रशासनिक अनुभव, दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व से प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

इस अवसर पर समिति के महासचिव विजय खाली ने कहा पेयजल निगम से जुड़े विभिन्न विषयों पर वित्त सचिव से संक्षिप्त चर्चा की तथा भविष्य में विभागीय हितों एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
वित्त सचिव रणवीर चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास एवं जनहित के कार्यों को पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर समिति के सदस्य नरेन्द्र पाल और संतोष पाण्डेय मौजूद रहे।

