धामी सरकार ने धार्मिक स्थलों और यमुनोत्री धाम के लिए खोला खजाना
धामी सरकार ने धार्मिक स्थलों और यमुनोत्री धाम के लिए खोला खजाना
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए कुल 15.70 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।
खटीमा: श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये।
कर्णप्रयाग: रानीगढ़ (देवल) स्थित माँ आदिशक्ति देवराड़ी देवी पौराणिक मंदिर के सौंदर्यीकरण व प्रांगण विस्तार के लिए 98.28 लाख रुपये।
यमुनोत्री धाम: मंदिर एवं जानकी चट्टी से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 12.63 करोड़ रुपये।
देहरादून: राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए 38.76 लाख रुपये।
यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए सबसे बड़ी 12.63 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
