हिंदुस्तान के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
हिंदुस्तान के मुख्य संवाददाता विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदुस्तान समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी श्री विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
