वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश

0
FB_IMG_1787713057674

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक जिले को अपने विशिष्ट पर्व, मेले, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए वार्षिक इवेंट कैलेंडर और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चमोली के रम्माण मेले, उत्तरकाशी के बटर फेस्टिवल, नैनीताल व मसूरी विंटर कार्निवल, हरिद्वार महोत्सव और शरदोत्सव जैसे आयोजनों को बड़े स्तर पर विकसित करने पर जोर दिया। चम्पावत के इंटरनेशनल एंगलिंग मीट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और उत्तरायणी मेले में एडवेंचर गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रत्येक जनपद के निर्यात की संभावनाओं का बेसलाइन डेटा तैयार कर कार्ययोजना बनाने तथा प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में स्थायी समिति गठित करने को कहा। स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी इन आयोजनों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *