अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष इं. रामकुमार ने संभाली कमान, मुख्य अभियंता से की मुलाकात
अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष इं. रामकुमार ने संभाली कमान, मुख्य अभियंता से की मुलाकात
देहरादून।अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति, पेयजल निगम के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष इं. रामकुमार सहित समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्य अभियंता से चर्चा की। समिति के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए समिति लगातार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने निगम हित में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
मुख्य अभियंता संजय सिंह ने समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
