46 कनिष्ठ सहायकों को शिथिलीकरण का लाभ, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने पेयजल सचिव और मुख्य अभियंता संजय सिंह का जताया आभार

0
New-Project-100-1-800x445 (1)

46 कनिष्ठ सहायकों को शिथिलीकरण का लाभ, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने पेयजल सचिव और मुख्य अभियंता संजय सिंह का जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम के इतिहास में पहली बार 46 कनिष्ठ सहायकों को शिथिलीकरण का लाभ प्रदान करते हुए पदोन्नति का अवसर दिया गया है। इस निर्णय पर उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरब बर्तवाल एवं महामंत्री नवीन थापा ने विभागीय अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

महासंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष गौरब बर्तवाल एवं महामंत्री नवीन थापा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सचिव पेयजल एवं निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान, मुख्य अभियंता मुख्यालय इं. संजय सिंह, महाप्रबंधक प्रणय पुरोहित तथा अधिशासी अभियंता कार्मिक शशी राणा का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि 46 कनिष्ठ सहायकों को शिथिलीकरण का लाभ देकर पदोन्नति किया जाना कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। महासंघ ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विभाग कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों में इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निर्णय लेता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed