छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व

0
dhan-singh-rawat_deb9608e4491cb209a02c65f66bfdc63

छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व

देहरादून। राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में अब छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। प्रस्ताव में छात्र परिषद और छात्र संघों में छात्राओं के लिए 50 फीसदी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रावधान किया जाएगा।

डॉ. रावत ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को मौजूदा व्यवस्था में आवश्यक संशोधन करने के साथ ही छात्र संघ चुनावों की तिथियां शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में 65 फीसदी से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। ऐसे में छात्र संघों और छात्र परिषदों में उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है। 50 फीसदी प्रतिनिधित्व मिलने से छात्राओं की समस्याओं को उचित मंच मिलेगा और वे अपने सुझावों एवं मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रख सकेंगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पहल से महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलने के साथ ही छात्राओं का आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *