इं.रणजीत सिंह को यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
इं.रणजीत सिंह को यूआरआरडीए के मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
देहरादून। शासन ने जनहित एवं कार्यहित में अस्थायी व्यवस्था के तहत लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता स्तर-2 रणजीत सिंह को उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूआरआरडीए), देहरादून के मुख्य अभियंता का प्रभार सौंपा है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार रणजीत सिंह को यह प्रभार अग्रिम आदेशों तक प्रदान किया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी है और संबंधित पद पर नवीन चयन होने तक प्रभावी रहेगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के एवज में संबंधित अधिकारी को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे। शासनादेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
