मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। यह पावन पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना करने के साथ-साथ नारी शक्ति के सम्मान और उसके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी समाज और परिवार की आधारशिला है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में नारी को विशेष स्थान दिया गया है। शारदीय नवरात्रि का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन की परंपरा भी बालिकाओं के सम्मान, उनके महत्व और समाज में उनकी गरिमा को दर्शाती है। यह पर्व हमें बालिकाओं के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने तथा समाज में महिलाओं की प्रतिष्ठा को और मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *