मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट पर मुंबई पुलिस का नोटिस जारी

मुंबई।बॉलीवुड के हरफनमौला एक्टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में एक्टर ने न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसका महिलाओं ने खूब विरोध किया था।सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के लिए रातोंरात नफरत फैल गई थी।वहीं, बॉलीवुड रणवीर सिंह के साथ खड़ा है।अब मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को न्यूड फोटोशूट पर एक नोटिस जारी कर 22 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराकर बी-टाउन और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। इसके बाद एक्टर को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।इससे पहले, पेटा ने जानवरों की सुरक्षा के अभियान के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया था। पेटा रणवीर से एक एड कैंपेन कराना चाहता है, जिसकी टैगलाइन है- ‘ऑल एनिमल्स एव द सेम पार्ट्स-ट्राई वीगन’. पेटा इंडिया के इस पत्र में रणवीर सिंह से गुजारिश की गई थि कि वह लोगों को शाकाहारी बनाने वाली इस मुहिम से जुड़ें।रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट पर बुरे फंस सकते हैं।मीडिया की मानें तो, मुंबई पुलिस एक्टर के घर उन्हें नोटिस देने गई थी. उस वक्त रणवीर सिंह अपने घर पर नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *