उत्तराखंड

CM धामी कल इस पुल का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार एक सितंबर को रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है।

लोक निर्माण विभाग भवाली ने 7.14 करोड़ रुपये की लागत से रानीबाग में पुल का निर्माण किया है। यह पुल 22 महीने में बनकर तैयार हुआ है। जबकि इसे 18 महीने में तैयार किया जाना था। पुल का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक माह का समय हो चुका है। लेकिन अब तक वीआईपी के इंतजार में पुल का लोकार्पण नहीं हो सका था। जिसके चलते इस बीच क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा।

गुरुवार को सीएम के लोकार्पण के बाद यह पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे। रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री अमृतपुर में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। वह केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता से साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *