उत्तराखंड

उत्तराखंड पेयजल निगम में बंपर पदोन्नतियों पर उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन ने जताया CM धामी का आभार

देहरादून।आज उत्तराखंड पेयजल निगम में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर 15 अभियंताओं की पदोन्नति की गई . जल निगम के सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची में रोस्टर के विवाद के कारण पदोन्नति में गतिरोध उत्पन्न हो गया था। कल दिनांक 31.08.2022 को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में सुनवाई के बाद आज जारी किए गए आदेश के क्रम में देर शाम पदोन्नति आदेश जारी किए गए। पदोन्नति आदेश जारी होने पर उत्तराखंड पेयजल निगम के द्वारा किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आएगी .पदोन्नति किए जाने पर उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन के अध्यक्ष इंजीनियर सुभाष चंद्र पांडे व महासचिव इंजीनियर जितेंद्र सिंह देव द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, सचिव पेयजल महोदय व प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम महोदय का आभार प्रकट किया गया।

पेयजल निगम की पदोन्नति होने पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष इंजीनियर राम कुमार व महासचिव इंजीनियर अजय बेलवाल द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय सचिव पेयजल व प्रबंध निदेशक महोदय का आभार प्रकट किया गया व पदोन्नत अभियंताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के महामंत्री श्री विजय प्रसाद खाली जी द्वारा भी पदोन्नति पर प्रबंधन का आभार प्रकट करते हुए पदोन्नत अभियंताओं को शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *