जर्मनी से मुआवजे की मांग करेगा पोलैंड,ये है कारण?
जर्मनी।दूसरा विश्व युद्ध एक सितंबर 1939 को शुरू हुआ था। नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था। जर्मनी ने पोलैंड को पांच साल से अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा था।दूसरा विश्व युद्ध एक सितंबर 1939 को शुरू हुआ था। नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था। जर्मनी ने पोलैंड को पांच साल से अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा था।
पोलैंड जर्मनी से 1300 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि की मांग करेगा। यह राशि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के हमले और कब्जे के बाद हुए नुकसान के मद्देनजर मांगा जाएगा। पोलैंड के शीर्ष नेता ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के हमले और उनके देश पर कब्जे के लिए जर्मनी से मुआवजे मांगेगी।
पोलैंड के सत्तारूढ़ दल के नेता जेरोस्लाव काजिंस्की ने कहा कि ऐसा करना पोलैंड का फर्ज है। हमें ऐसा ही करना होगा। वे नाजी जर्मन के कब्जे से देश को हुए नुकसान के संबंध में लंबे समय से प्रतीक्षित रिपोर्ट जारी किए जाने से पहले बोल रहे थे।
पोलैंड की दक्षिणपंथी सरकार का कहना है कि उनका देश दूसरे विश्व युद्ध का पहला शिकार था। उसे पड़ोसी देश जर्मनी की ओर से पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया। अब जर्मनी यूरोपीय संघ के प्रमुख भागीदारों में से एक है।

