उत्तराखंड

CM धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर जताया दुख

देहरादून।मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। 26 अप्रेल को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत एसडीएम का अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरिद्वार गंगा तट पर किया जाएगा। वह मूल रूप से शांति नगर ऋषिकेश की रहने वाली थी।

इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। उन्हें गंभीर अवस्था में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *