UKSSSC Paper Leak:CM धामी बोले-‘अंतिम व्यक्ति के पकड़े जाने तक जारी रहेगी जांच’
देहरादून।UKSSSC Paper Leak : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में अंतिम व्यक्ति के पकड़े जाने तक जांच जारी रहेगी। सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भर्ती घपले के आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर सरकार सख्त है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चार्जशीट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 41 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 से आयोग की भर्तियों में गड़बड़ी, घोटाला, प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। लंबे समय से यह सबकुछ चलता रहा। अब इसे रुकना चाहिए।