क्राइम :पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
काशीपुर।उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर निवासी मुकेश पुत्र वीर बहादुर का विवाह वर्ष 2015 में काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला से हुआ था। विवाह के दो वर्ष पूर्व से ही उर्मिला का घर के पड़ोस में रहने वाले फैजान पुत्र अफसर खां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों का आपस में मिलना जुलना जारी रहा।इस बीच दोनों के अवैध संबंध भी बने।जिसके बाद मुकेश अपनी पत्नी उर्मिला से अधिक शराब पीने के बाद मारपीट करता था. मारपीट से परेशान उर्मिला उसके प्रेमी फैजान ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।
जिसके तहत बीती 30 अप्रैल और 01 मई की रात को फैजान ने मुकेश को शराब पीने के बहाने ढेला नदी में ले गया।मुकेश को अधिक शराब पिलाकर डंडे से उसके सिर पर वार किया गया।जिसके बाद गला घोंटकर मुकेश की हत्या कर दी गई.।शव को ढेला नदी में दबा दिया गया। 28 दिन पहले लापता हुए पति की उसकी पत्नी ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई. जिसके बाद 12 मई को मृतक की मां ने आगरा से काशीपुर आकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने बीती 30 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा हुए युवक की हत्या के मामले में शामिल उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। काशीपुर कोतवाली में आज देर शाम एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया।

