चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया नाम होगा शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
पंजाब।अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम होगा शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट।इस मामले पर शनिवार को पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बन गई। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात के बाद इसकी जानकारी दी।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब महान शहीद के नाम पर होगा और इस को लेकर पंजाब और हरियाणा सरकार दोनों सहमत हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण और आधुनिकीकरण में हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन का योगदान शामिल है।विस्तार के बाद यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र के विकास और औद्योगीकरण को बढ़ावा दे रहा है।उन्होंने कहा कि चूंकि इसके निर्माण में हरियाणा की भी बराबर की हिस्सेदारी है इसलिए इसके नाम में पंचकुला शहर का नाम भी जोड़ा जाना चाहिए।
हरियाणा और पंजाब सरकार में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण शहीद भगत सिंह के नाम से करने को लेकर आपसी सहमति बन गई है।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर नया नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने पर सहमति बनाई। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे शहीद हैं जिनसे हर पीढ़ी के युवाओं को प्रेरणा मिली है।

