खेल

PM मोदी ने की लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया की तारीफ

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य के खिलाड़ी मेडल ला रहे हैं। उन्होंने जनता से खिलाड़ियों के सपोर्ट में फ्लैश लाइट जलाने की आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि लक्ष्य सेन उनके लिए बाल मिठाई भी लेकर आते है।पीएम मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में इस बार भारत के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा पदक जीते हैं।उनमें उत्तराखंड के रहने वाले लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि उत्तराखंड जैसे छोटे से राज्य से 8 खिलाड़ी एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुमाऊं के रहने वाले लक्ष्य सेन ने मेडल जीतकर न केवल देश बल्कि, उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हरिद्वार की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब भारत के खिलाड़ियों ने तमाम सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *