खेल

समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम-आईएएस अभिनव शाह

समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम-आईएएस अभिनव शाह

सीआईएमएस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का तीसरा दिन, खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर

क्रिकेट फाइनल में नीलकंठ व त्रिशूल हाउस आमने-सामने

सीआईएमएस स्पोर्ट्स मीट 2026- खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश,

तीसरे दिन क्रिकेट, खो-खो, रस्साकशी व एथलेटिक्स में दिखा उत्साह

देहरादून– सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। “नशे को ना, खेल को हां” थीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता केवल पुरुष वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें कड़े मुकाबलों के बाद नीलकंठ हाउस और त्रिशूल हाउस ने फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं रस्साकशी, खो-खो, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद की प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित की गईं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून आईएएस अभिनव शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि ओहो रेडियो के संस्थापक आर.जे. काव्य और पहाड़ी स्टोर के संस्थापक रमन शैली विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का संस्थान की ओर से स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि अभिनव शाह ने प्रतियोगिता की थीम “नशे को ना, खेल को हां” की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे समय में खेलकूद के माध्यम से युवाओं को फिट और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्थान के अध्यक्ष ललित जोशी द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है और खेलों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का प्रयास प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे. एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सजवाण, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा, अभिषेक राणा, सूरज राणा सहित विभिन्न शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

चार दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, कैरम, बॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 12 मार्च को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *