महिला क्रिकेट-इंडिया ने इंग्लैंड को 16 रन से हराया, झूलन गोस्वामी को मिली विजयी विदाई
लंदन।भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान को 16 रन से हरा दिया है।भारतीय महिला टीम ने शनिवार को सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम किया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लॉर्ड्स पर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 45.4 ओवर में 169 रन ढेर हो गई।यह अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था।170 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की।टीम को पहला झटका 8वें ओवर में लगा। एम्मा लैंब 21 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा ऐमी जोंस ने 28 रन और चार्लोट डीन ने 47 रनों की पारी खेली।टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने 4 विकेट लिए। झूलन ने 10 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. टीम 43.4 ओवर में 153 रन पा ऑल आउट हो गई।

