उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने प्रसून जोशी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

देहरादून।उत्तराखंड शासन ने लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए।

सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *