देहरादून में इंजीनियर को कॉन्ट्रेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी
देहरादून।पछवादून और जौनसार-बावर में ऊर्जा निगम का करीब लाखों रुपये बिजली बिल बकाया है, जिसे वसूलने में टीम को कड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरूवार को ऊर्जा निगम की टीम ने लंबित बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया कई कनेक्शन काटे। इस अभियान में लाखों रुपये बकाया बिल की वसूली भी की गई।ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार का कहना है बुधवार और गुरुवार बिजली चेकिंग अभियान त्यूणी इलाके में चलाया गया जहाँ दो दिन में टोटल कई लोगों की चेकिंग की गयी उसके बाद त्यूणी गुरूवार रात को एसडीओ अशोक कुमार को कुछ ग्रामीण और पोलिटिकल लोगों ने गेस्ट हाउस में घेर लिया।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें एक कॉन्ट्रेक्टर जो पीएमजीएसवाई की सड़क बना रहा है उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा तुम चकराता नही जा पाओगे।उन्होंने कहा कॉन्ट्रेक्टर रात भर गेस्ट हाउस के बाहर गाड़ी में बैठा रहा।ऊर्जा निगम का स्टाफ साथ होने के कारण मैं सुरक्षित रहा।उन्होंने कहा पटवारी की हड़ताल के कारण ग्रामीणों का सहयोग मुझे मिला।एसडीओ ने कहा वो जल्द ही इस मामले में त्यूणी पुलिस को रिपार्ट दर्ज कराएंगे।

