इं.अनुपम भटनागर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बने
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अभियंता इं.अनुपम भटनागर को पदोन्नति दी हैं।इं.अनुपम भटनागर अब ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बन गए है।शुक्रवार को यह पदोन्नति आदेश जारी हुआ है।आपको बतां दें इं.अनुपम भटनागर के ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बनने पर विभाग के कई अभियंताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अभियंताओं का कहना है कि विभाग में पिछले काफी समय से अधीक्षण अभियंता का पद रिक्त चल रहा था जिससे निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा था।अभियंताओं का कहना है कि इं.अनुपम भटनागर के अधीक्षण अभियंता बनने से अब ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी आएगी।

