बिजली विभाग के लाइनमैन को मिली जान से मारने की धमकी,मुकदमा दर्ज
देहरादून।वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ऊर्जा निगम ने शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।बिजली विभाग टीम ने डोर-टू-डोर दस्तक देकर मार्च के महीने में लाखों का राजस्व वसूला और साथ ही बकाया बिजली बिल देने में आनाकानी करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे हैं।33kv उप संस्थान गणेशपुर में कार्यरत लाइन मैन पवन कुमार ने आज विद्युत संयोजन पर बकाया होने के कारण के बकायदारों के घर का विद्युत संयोजन विच्छेदन करते हुए मीटर केबल उतार लिया ।जिस कारण कुछ युवकों ने दूरभाष पर लाइन मैन पवन कुमार को फोन पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।33kv उप संस्थान गणेशपुर में कार्यरत पवन कुमार द्वारा नयागांव पुलिस चौकी में आमिर एवं रईस निवासी बूडी गांव के खिलाफ जान से मारने एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में तहरीर दी है।

