उत्तराखंड

धामी सरकार धीमी गति से चल रहे बड़े प्रोजेक्टों की समीक्षा करेगी

देहरादून।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिलें, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अंब्रेला में लाया जाए।

जिन विभागों के बड़े प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहे हैं, उनकी अब सरकार हर माह समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीडीए और उद्योग विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए कि 265 के बाद और सेवाओं को भी सेवा का अधिकार के दायरे में लाया जाए ताकि उनका लाभ समय से मिल सके। उन्होंने जन सुविधा से जुड़े विभागों को एक ही अंब्रेला के नीचे लाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर ध्यान दिया जाए। लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिलें, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अंब्रेला में लाया जाए। सेवा के अधिकार में अधिक से अधिक सेवाएं जोड़ी जाएं। ऑनलाइन प्रक्रियाओं के तहत जो भी सेवाएं दी जा रही हैं, उनका का व्यापक स्तर पर आम जन तक प्रसार भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *