उत्तराखंड

गढ़वाल आयुक्त ने जल संस्थान अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

पौड़ी। चार धाम यात्रा को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने अफसरों को मौसम का मिजाज देखते ही यात्रियों की सुरक्षित यात्रा करवाने को कहा है। आयुक्त सुशील कुमार ने कहा है कि केदारनाथ में गर्म पानी की व्यवस्था से लेकर बीते सीजन में जल संस्थान द्वारा जगह-जगह यात्रा रूटों पर लगाएं गए वाटर एटीएम भी ठीक करने के लिए जीएम जलसंस्थान को कहा है।पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि बीते सीजन केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े खतरों की मौत हो गई थी। इस दफा पंजीकरण को और मजबूत किया गया है और साथ ही घोड़ों के चक्कर भी निर्धारित करने को कहा गया ह।इनके लिए पैदल रूट पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। बीते सीजन में यात्रा रूटों पर यात्रियों के लिए जल संस्थान ने वाटर एटीएम लगाए थे।उनके रखरखाव के लिए भी विभाग को ध्यान देने को कहा है। आयुक्त ने कहा है कि यात्रा मार्ग पर जो एटीएम खराब हो उसे तत्काल बदला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *