उत्तराखंड

DM ने पेयजल निगम और PMGSY कार्यालय का निरीक्षण किया,फोन पर बात कर रहे कार्मिक के वेतन रोकने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। सरकारी कार्यालयों मे कर्मचारी और अधिकारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने जल निगम और पीएमजीएसवाई के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अटेंडेंस रिकॉर्ड और बायोमेट्रिक मशीन की डिटेल्स को चेक किया। वहीं पीएमजीएसवाई कार्यालय में काम के दौरान एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फोन पर बात करते पाया गया। डीएम ने उस कार्मिक के वेतन रोकने के निर्देश दिए।इसके साथ ही डीएम ने अभियंता को निर्देश दिए की कार्यालय में जो भी पुराने रिकॉर्ड हैं उनका बस्ता बनाते हुए लेबल लगाया जाए। सभी कर्मचारियों के पटल पर अनिवार्य रूप से नेम प्लेट लगाई जाए। जिला अधिकारी ने बायोमेट्रिक मशीन और अटेंडेंस रजिस्टर भी चेक किया। शुक्रवार को डीएम ने जल निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे भुगतान के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। पीएमजीएसवाई कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिला अधिकारी ने हाजिरी रजिस्टर और बायोमेट्रिक मशीन का चेक किया। डीएम को बताया गया कि अधिशासी अभियंता और कर्मचारी राजेंद्र लाल मेडिकल अवकाश कथा द्वारिका प्रसाद अर्जित अवकाश पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *