उत्तराखंड

यहाँ अधिशासी अभियंता ने विधायक से लिखित माफ़ी मांगी,विधायक ने सचिव को मिलाया फोन

हरिद्वार।

HRDA के अधिशासी अभियंता को कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत से बदसलूकी करना महंगा पड़ गया।

सचिव के आदेश पर अभियंता ने विधायक से लिखित माफी मांगी।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधायक अनुपमा रावत बुधवार को अपनी विधानसभा के विकास कार्यों का विवरण जानने एचआरडीए ऑफिस पहुंचे।

उन्होंने प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और विधानसभा के विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा।

यह बात अधिशासी अभियंता को नागवार गुजरी और उन्होंने विधायक अनुपमा के साथ अभद्रता की।

इसके बाद अधिशासी अभियंता कार्यालय से चले गए।

विधायक अनुपमा रावत ने एचआरडीए सचिव को फोन कर मामले की जानकारी दी।

सचिव के बुलाने पर अधिशासी अभियंता ऑफिस आए और अनुपमा रावत से लिखित माफी मांगी इसके बाद मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *