उत्तराखंड

CM धामी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून के विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष संपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून के विशिष्ट नागरिकों से मुलाकात की। सीएम का विशिष्ट नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत की। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट से डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित उनके निजी आवास में जाकर मुलाकात की। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्री झंडा साहिब में महंत देवेंद्रदास महाराज से भी भेंट की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विभिन्न कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *