पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर निकाय दी गई तो बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन करेगा उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की आज एक महत्वपूर्ण वर्चुवल बैठक हुई।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की उत्तराखंड शासन बार -बार उत्तराखंड जल संस्थान को कमजोर करने में लगा है।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की आज समाचारपत्र से ज्ञात हुआ कि देहरादून में पेयजल आपूर्ति जल्द नगर निकाय देखेंगे।
पदाधिकारियों ने कहा इसका उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन कड़ा विरोध करता है।संगठन ने कहा यदि सरकार व शासन पेयजल आपूर्ति नगर निकायों से कराने का फैसला करती है तो उत्तराखंड जल संस्थान बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
वर्चुवल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, कार्य कारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, गढवाल मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, मण्डल महामंत्री शीशुपाल रावत, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष रमेश आर्य, कुमाऊँ मण्डल महामंत्री मनोज सक्सेना, मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा, लाल सिंह रौतेला आदि प्रतिनिधि उपस्थित थे।

